
नई दिल्ली: संसद के उच्च सदन राज्यसभा में सोमवार को 19 नए और 2 दोबारा चुने गए सदस्यों सहित कुल 21 सांसदों ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) प्रमुख शरद पवार भी शामिल रहे।
व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
शपथ ग्रहण समारोह में शरद पवार व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया।
इन राज्यों से चुने गए सदस्य
शपथ लेने वाले सांसदों में महाराष्ट्र से 5, ओडिशा से 3, तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से 5 सदस्य शामिल हैं।
सभापति की मौजूदगी में दिलाई गई शपथ
सभी सदस्यों को राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई।
37 सीटों पर हुए थे चुनाव
दरअसल, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। अभी 18 सांसदों का शपथ ग्रहण बाकी है।









