
- निगोहां थाना क्षेत्र के नंदौली गांव का 22 वर्षीय युवक रैंकिश मृत पाया गया
- करीब 12 घंटे से लापता था
- परिजनों ने दोस्तों पर हत्या
लखनऊ। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे 22 वर्षीय युवक रैंकिश का शव मिला। मृतक निगोहां के नंदौली गांव का निवासी था और करीब 12 घंटे से लापता था।
परिजनों ने आरोप लगाया कि रैंकिश की हत्या उसके दोस्तों ने की और शव सड़क किनारे फेंक दिया। घटना स्थल निगोहां गांव के गैस गोदाम के पास बाबू खेड़ा रोड पर है, जो मृतक के घर से लगभग 6 किलोमीटर दूर है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की सभी पहलुओं से छानबीन कर रही है।
पुलिस ने फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है और मामले की तह तक जाने का दावा किया है।









