शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने समय सीमा बढ़ाने की मांग की

लखनऊ: शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने उम्मीद पोर्टल के लगातार डाउन रहने पर चिंता जताई है। मौलाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि पिछले कई दिनों से पोर्टल का सर्वर काम नहीं कर रहा है, जिससे लोग अपनी वक्फ संपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वक्फ संपत्तियों की रजिस्ट्री की समय सीमा को बढ़ाया जाए।

मौलाना ने कहा, “हमारे पास उम्मीद पोर्टल से लगातार शिकायतें आ रही हैं। पोर्टल की वेबसाइट हैंग हो गई है, लोग घंटों बैठकर भी संपत्ति ऑनलाइन दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। साइड क्रैश होने के कारण कई दिनों से काम नहीं हो पा रहा है। सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है। हम चाहते हैं कि सरकार वक्फ हित में अंतिम तिथि 5 दिसंबर को बढ़ाए।”

उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में समस्या बढ़ने की बात कही, जहां इंटरनेट की सुविधा ठीक से नहीं है। मौलाना ने कहा कि शुरुआती दिनों में लोगों में जागरूकता कम थी, लेकिन अब जब लोग जागरूक हुए हैं, पोर्टल काम नहीं कर पा रहा है। उन्होंने पूरे भारत के वक्फ अध्यक्षों से भी अपील की है कि वे डेलीगेशन बनाकर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री से मुलाकात कर समय सीमा बढ़ाने की मांग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button