संभल के पिता-पुत्र की लूट के बाद हत्या, शव शामली में गन्ने के खेत में मिले

6 दिन से लापता थे दोनों, गांव में शव पहुंचते ही हंगामा; एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

संभल/शामली: Sambhal के रहने वाले पिता-पुत्र की लूट के बाद हत्या कर दी गई। आरोपियों ने दोनों के शव करीब 200 किलोमीटर दूर Shamli के गन्ने के खेत में फेंक दिए और फरार हो गए।

दोनों पिछले 6 दिनों से लापता थे। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचे, परिजन और ग्रामीण भड़क उठे। लोगों ने भिरावटी चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

ग्रामीणों का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालात बिगड़ते देख चार थानों की पुलिस, PAC और RRF को मौके पर तैनात करना पड़ा। करीब 3 घंटे के बाद लोगों को समझाकर शांत कराया गया, तब जाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई।

एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में मनोज नाम के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

ऐसे रची गई वारदात

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों ने पिकअप बुकिंग के बहाने कॉल किया और पिता-पुत्र को अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि वे मेरठ से मजदूर लेने के लिए निकले थे। टोल प्लाजा तक पिकअप वाहन CCTV में दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button