टांडा तहसील में जनता दर्शन आयोजित

भूमि, पेंशन और राजस्व मामलों पर सुनवाई, त्वरित निस्तारण के निर्देश

अंबेडकरनगर के टांडा तहसील में गुरुवार को जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी टांडा डॉ. शशि शेखर ने की। सुबह 10 बजे से शुरू हुई जनसुनवाई में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, पेंशन और राजस्व से जुड़े मामलों सहित कई शिकायतें प्राप्त हुईं। उप जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन के बाद तहसील परिसर स्थित न्यायालय में नियमित कोर्ट कार्यवाही हुई। इसमें लंबित राजस्व मामलों की सुनवाई कर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।उप जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा और किसी भी प्रकरण को लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button