इकाना में LSG vs GT की टक्कर आज

कोचों ने खोले रणनीति के पत्ते

लखनऊ: इकाना स्टेडियम में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले शनिवार को दोनों टीमों के कोचों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों, पिच और रणनीति को लेकर अहम जानकारी साझा की।

गुजरात टाइटन्स के असिस्टेंट कोच विजय दहिया ने कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें “क्रिकेट का ब्रिलिएंट स्टूडेंट” बताया। वहीं, LSG के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने कहा कि इस सीजन टीम की गेंदबाजी यूनिट में बड़ा सुधार हुआ है, जिससे टीम पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।

दहिया ने साफ किया कि LSG के तेज गेंदबाज मयंक यादव के लिए कोई अलग रणनीति नहीं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि टीम किसी एक खिलाड़ी पर नहीं, बल्कि हर विकेट के लिए प्लान बनाती है, जिसे मैदान पर सही तरीके से लागू करना जरूरी होता है।

GT की तैयारियों पर बात करते हुए दहिया ने कहा कि टीम पूरी तरह तैयार है और हर मैच में कड़ी टक्कर दे रही है। पिछले मैच में 1 रन से मिली जीत को उन्होंने ‘नेल बाइटर’ बताते हुए कहा कि IPL में ऐसे करीबी मुकाबले आम बात हैं और टीम हर मैच से सीख लेती है।

पिच को लेकर उन्होंने बताया कि इकाना की इस बार की सतह मिक्स सॉइल वाली है, जो पिछली पिच से अलग है। साथ ही यह दिन का मैच होने के कारण परिस्थितियां भी बदली रहेंगी। GT के पास चार तेज गेंदबाजों का विकल्प मौजूद है, जिससे पावरप्ले में उन्हें फायदा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button