क्यों चला अभियान, क्या हुई कार्रवाई और कैसे पकड़े गए 247 यात्री?

  • 13 ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर की गई सघन जांच
  • 247 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई
  • 1.36 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन  पर शुक्रवार-शनिवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन पर कड़ी निगरानी रखते हुए ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सघन जांच की गई। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर सख्त कार्रवाई करना था।

अभियान उप मुख्य यातायात प्रबंधक अकांशु गोविल के निर्देश पर और सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। रेलवे की टीमों ने स्टेशन से गुजरने वाली 13 ट्रेनों में यात्रियों की जांच की।

जांच के दौरान बिना टिकट सफर करने वाले, गलत टिकट पर यात्रा करने वाले और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। कुल 247 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 36 हजार 10 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगे और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनी रहे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट लेकर ही सफर करें और नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button