
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के करीब 25 जिलों में हीटवेव का असर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी लखनऊ में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।
बुंदेलखंड क्षेत्र के Banda और Jhansi में तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज Lucknow, Agra और Varanasi में तेज लू चलने की संभावना है। इसके अलावा प्रयागराज , प्रतापगढ़ और चित्रकूट में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मैनपुरी और इटावा सहित कई जिलों में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थिति और चिंताजनक है, जहां दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने की चेतावनी दी गई है। Saharanpur, Shamli और Baghpat में रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा मेरठ , गाज़ियाबाद और नॉएडा में भी वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं और आने वाले दिनों में हीटवेव का असर जारी रह सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।









