मखाना खेती को बढ़ावा, किसानों को मिलेगा 2 लाख प्रति हेक्टेयर अनुदान

अम्बेडकरनगर में किसानों की आय बढ़ाने के लिए मखाना विकास योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में 24 से 25 मार्च 2026 तक कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मखाना की खेती मत्स्य पालन के साथ की जा सकती है। इससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है। वर्ष 2026-27 में मखाना की खेती करने वाले किसानों को 2 लाख प्रति हेक्टेयर तक अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऐसे निचले क्षेत्र, जहां बरसात में 1 से 2 फीट पानी भरता है, मखाना खेती के लिए उपयुक्त हैं। अब तक इसकी खेती मुख्य रूप से बिहार में होती रही है। उत्तर प्रदेश में इसे बढ़ावा देने के लिए मखाना बोर्ड का गठन किया गया है।

प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने तकनीकी जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक रामजीत ने खेती की विधि और लाभ बताए। उद्यान वैज्ञानिक लोकेश यादव ने वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन के बारे में समझाया।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक प्रदीप ने किसानों को कृषि विविधीकरण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सब्जी, फूल, स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों की खेती पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button