दाहोद में शादी के खाने से 400 से अधिक लोग बीमार, केजरीवाल ने निष्पक्ष जांच की मांग की

Gujarat Food Poisoning : दाहोद में फूड सेफ़्टी पर उठे सवाल

गुजरात : गुजरात के दाहोद में एक शादी समारोह के दौरान 400 से अधिक लोगों के अचानक बीमार पड़ने की घटना ने देशभर में फ़ूड सेफ़्टी को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भोजन करने के बाद लोगों में उल्टी, पेट दर्द और अन्य लक्षण देखे गए, जिसके बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इस घटना ने साफ कर दिया है कि बड़े आयोजनों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी किस तरह बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविन्द केजरीवाल ने निष्पक्ष जांच की मांग की है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस घटना को गंभीर चेतावनी बताते हुए कहा है कि फ़ूड सेफ़्टी नियमों को केवल कागज़ों तक सीमित रखने के बजाय ज़मीनी स्तर पर सख्ती से लागू करना जरूरी है। उनका मानना है कि खासकर शादी और बड़े आयोजनों में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। हालांकि देशभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है, लेकिन दाहोद की यह घटना बताती है कि अभी भी कई स्तरों पर लापरवाही बनी हुई है। बीमार हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है, वहीं प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button