पंजाब धमाकों पर भगवंत मान का बीजेपी पर हमला, कहा डर फैलाकर वोट लेना चाहती है पार्टी

पंजाब में धमाकों पर भगवंत मान- ये राज्य में बीजेपी की चुनावी तैयारी है

पंजाब : भगवंत मन ने अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने इन घटनाओं को मामूली बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में डर का माहौल बनाकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है।

मीडिया से बातचीत के दौरान भगवंत मान ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद अब बीजेपी पंजाब की ओर ध्यान दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी इसी तरह के माहौल के जरिए कर रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी लोगों में भय पैदा कर वोट हासिल करना चाहती है।

मान ने कहा कि पंजाब हमेशा से शांति और भाईचारे का प्रदेश रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उन राज्यों में अशांति फैलाने की कोशिश करती है जहां चुनाव होने वाले होते हैं। उन्होंने हाल ही में लागू बेअदबी विरोधी कानून का जिक्र करते हुए भी भाजपा पर समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया।

मंगलवार रात जालंधर में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के बाहर और अमृतसर के खासा इलाके में सेना छावनी के पास धमाके हुए थे। घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

वहीं Manoj Tiwari ने भगवंत मान के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button