
- कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पीरपुर की पहल
- घर-घर जाकर अभिभावकों से किया संपर्क
- नए सत्र में नामांकन बढ़ाने पर जोर
अंबेडकरनगर के अकबरपुर क्षेत्र स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पीरपुर में नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक अध्यापक डॉ. तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु ने किया। अभियान के तहत सहायक अध्यापिका स्नेह सुधा के साथ शिक्षकों ने गांव में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया। इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और नए सत्र में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया।शिवा, रितेश, राज, लकी, मनीष, अंश, साजिया बानो, सूफिया बानो सहित कई बच्चों के अभिभावकों से संवाद किया गया। अभियान में अभिभावकों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई।









