West Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बमबाजी, झड़प

टीएमसी और हुमायूं कबीर समर्थकों में टकराव, सुरक्षा बढ़ाई गई

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान एक बार फिर हिंसा और तनाव की खबरों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुर्शिदाबाद जिले के नौदा और रेजिनगर इलाकों में मतदान के बीच माहौल अचानक बिगड़ गया, जहां राजनीतिक समर्थकों के बीच टकराव देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, नौदा विधानसभा क्षेत्र में मतदान की शुरुआत धमाकों के साथ हुई। अज्ञात उपद्रवियों द्वारा कथित तौर पर देसी बम फेंके गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। मतदान केंद्रों के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हुमायु कबीर पार्टी के साथ चुनाव मैदान में…

स्थिति तब और संवेदनशील हो गई जब हुमायु कबीर जो अब अपनी नई पार्टी के साथ चुनाव मैदान में हैं, इलाके का दौरा करने पहुंचे। वहां मौजूद टीएमसी समर्थकों ने उनका विरोध किया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया, हालांकि पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई।

गौरतलब है कि हुमायूं कबीर और टीएमसी के बीच विवाद पहले से चला आ रहा है। 2025 में विवादित बयान के बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक राह चुनी। अब वही टकराव चुनावी मैदान में भी दिखाई दे रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं और अर्धसैनिक बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना है।

हालांकि, इन घटनाओं ने चुनावी माहौल को प्रभावित किया है और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button