बसखारी में चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोर गिरफ्तार

6 चोरी के मोबाइल और बाइक बरामद, आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज

अंबेडकर नगर के बसखारी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को आजमगढ़ रोड पर मठिया मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई जा रही है।

बसखारी थाने की पुलिस टीम नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बसखारी की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया। बाइक पर सवार तीनों युवक संदिग्ध लगे और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही तीनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से पांच एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड फोन बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोबाइल चोरी की बात स्वीकार की। इनमें इब्राहिमपुर, टांडा और सम्मनपुर क्षेत्र शामिल हैं।

आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

दुर्गेश कनौजिया, निवासी दीमापुर इब्राहिमपुर

सुरेंद्र कुमार उर्फ सुनील कुमार, निवासी त्रिलोकपुर अलीगंज

केशवराम, निवासी चक मखदुमपुर टांडा

पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
दुर्गेश कनौजिया पर चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं।
सुरेंद्र कुमार पर 3 मुकदमे दर्ज हैं। केशवराम पर चोरी, लूट, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बरामद मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button