चकबंदी पर किसानों का लखनऊ में प्रदर्शन

बांदा की चकबंदी में अनियमितताओं का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

  • किसानों ने चकबंदी आयुक्त कार्यालय घेरा
  • निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
  • रिकॉर्ड में हेराफेरी का आरोप
  • दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
  • कई गांवों की जांच कराने की मांग

बांदा जिले में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में किसानों ने लखनऊ स्थित चकबंदी आयुक्त कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने चकबंदी आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि चकबंदी के दौरान नियमों की अनदेखी, रिकॉर्ड में हेराफेरी और भ्रष्टाचार के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बांदा के अमलीकोर, सिलेहटा, बहिंगा, खटीटाखुर्द और महबरा गांवों में हुई कथित अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए राजस्व परिषद की स्वतंत्र टीम से जांच कराने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button