लखनऊ के विभूतिखंड में युवक की संदिग्ध मौत, जांच जारी

लखनऊ के होटल में युवक की मौत, मुंह से निकल रहा था झाग

लखनऊ : लखनऊ केविभूति खंड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। युवक कमरे में बेहोश अवस्था में मिला, उसके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया।

जानें पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय सुधीर के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ नोएडा से लखनऊ घूमने आया था। चारों दोस्त होटल में ठहरे हुए थे, जहां दो लोग एक कमरे में और सुधीर अलग कमरे में रह रहा था। उनके साथ एक परिचित पुलिसकर्मी भी मौजूद था। जानकारी के मुताबिक, सुबह तीनों दोस्त बाहर घूमने चले गए थे। दोपहर में जब वे वापस लौटे, तो सुधीर अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसकी हालत देखकर साथियों के होश उड़ गए और तुरंत डायल-112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल लोहिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है, जिसमें साथियों से पूछताछ भी शामिल है। इस घटना के बाद होटल और आसपास के इलाके में सनसनी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button