चलती ट्रेन में कैसे हुई 7 लाख की लूट? क्यों दहशत में आए यात्री

पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी

  • संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दिनदहाड़े लूट
  • बदमाशों ने गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को लूटा
  • 7 लाख रुपए लेकर कूदकर फरार

रामपुर। रामपुर में बुधवार सुबह चलती ट्रेन में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार दो बदमाशों ने तमंचा और पिस्टल के दम पर दो कर्मचारियों से करीब 7 लाख रुपए लूट लिए।

पहले से ट्रेन में सवार थे बदमाश

पीड़ित उत्तराखंड के निवासी बताए जा रहे हैं, जो अपने कारोबारी के लिए ऑटोमोबाइल का सामान खरीदने दिल्ली जा रहे थे।

आरोप है कि बदमाश पहले से ही ट्रेन में सवार थे और मौका मिलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

गन प्वाइंट पर लूट की वारदात

जैसे ही ट्रेन बिलासपुर के पास धीमी हुई, बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों को घेर लिया।

उन्होंने हथियार दिखाकर उन्हें डराया और लगभग 7 लाख रुपए लूट लिए।

हवाई फायरिंग कर मचाया आतंक

भागते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई।

इसके बाद दोनों आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।

व्यापारियों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर व्यापारियों की भीड़ जुट गई।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पीड़ितों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

तत्काल कार्रवाई की मांग

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने आरपीएफ से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button