भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का एक दिवसीय दौरा आज

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लेकर जिला कार्यालय तक कई कार्यक्रम तय

  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से शुरू होगा दौरा
  • लोहिया भवन में ‘मन की बात’ कार्यक्रम
  • जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक

अंबेडकरनगर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अंबेडकरनगर पहुंचेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों, स्वागत कार्यक्रमों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूरा दौरा तय समय सारिणी के अनुसार संपन्न होगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से शुरू होगा दौरा, जगह-जगह स्वागत

सुबह 10:00 बजे पंकज चौधरी का स्वागत 161 कट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किया जाएगा। यहां स्वागत कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे शामिल रहेंगे।इसके बाद 10:15 बजे गोहन्ना चौराहा पर पूर्व सांसद रितेश पांडे की ओर से स्वागत कार्यक्रम होगा। 10:30 बजे पटेल नगर तिराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा माल्यार्पण और स्वागत करेंगे। 10:40 बजे उनका आगमन सर्किट हाउस में निर्धारित है।

लोहिया भवन में ‘मन की बात’ और कार्यकर्ताओं को संबोधन
10:55 बजे लोहिया भवन में स्वागत कार्यक्रम होगा।11:00 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके संयोजक जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव होंगे। इसके बाद 11:30 से 11:55 बजे तक पंकज चौधरी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक
11:55 बजे वे लोहिया भवन से प्रस्थान कर 12:05 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे।
यहां 12:05 से 12:15 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद 12:20 से 01:00 बजे तक जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्ष शामिल रहेंगे।

01:05 बजे वे पूर्व जिलाध्यक्ष राजित राम त्रिपाठी के आवास पहुंचेंगे, जहां चाय पर चर्चा होगी।
इसके बाद 01:30 बजे विधायक धर्मराज निषाद के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र के विवाह अवसर पर भेंट करेंगे। 02:00 से 02:30 बजे तक सर्किट हाउस में भोजन कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद पंकज चौधरी अंबेडकरनगर से प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button