“क्यों बेकाबू हुई फॉर्च्यूनर?

कैसरबाग में फॉर्च्यूनर का कहर: स्कूटी सवार की मौत, फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूर घायल

  • देर रात बर्लिंगटन चौराहे के पास हादसा
  • स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • बेकाबू गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ी, दो मजदूर घायल
  • ड्राइवर हिरासत में, गाड़ी जब्त

लखनऊ: Kaiserbagh थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार Toyota Fortuner ने दो अलग-अलग हादसों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी।

यह घटना बर्लिंगटन चौराहे के पास हुई, जहां पहले फॉर्च्यूनर ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आलमबाग निवासी सुनील उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह अपनी एक्टिवा से जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद भी गाड़ी नहीं रुकी और बेकाबू होकर फुटपाथ की ओर बढ़ गई। वहां सो रहे दो मजदूरों को भी उसने कुचल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान में जुटी पुलिस

दोनों घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें Civil Hospital Lucknow में भर्ती कराया गया है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button