“क्यों हुआ खदरा में दर्दनाक हादसा?

खदरा चुंगी पर दर्दनाक हादसा: बस से उतरते समय फिसले बुजुर्ग, पहिए के नीचे आने से मौत

  • बस से उतरते समय बिगड़ा संतुलन
  • 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत
  • चालक बस छोड़कर फरार

लखनऊ: Khadra Chungi के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह रोडवेज बस से उतर रहे थे।

मृतक की पहचान खदरा निवासी अवधेश मिश्रा के रूप में हुई है। वह दिल्ली से बस द्वारा लखनऊ लौटे थे। बताया जा रहा है कि खदरा चुंगी के पास बस से उतरते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर सड़क पर गिर पड़े।

इसी दौरान बस का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


चालक मौके से फरार

हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


परिवार में पसरा मातम

मृतक के परिवार में पत्नी बिट्टन देवी (65) और तीन बेटे—नवल किशोर मिश्र, पवन और शरद हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button