यूपी में भीषण गर्मी का कहर: तापमान 47°C के पार

  • अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, पारा 47°C के पार
  • अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
  • कई शहरों में आग और तकनीकी हादसों की घटनाएं
  • 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, 60 जिलों में लू की चेतावनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है और अप्रैल महीने में ही लोगों को जून जैसी तपिश का सामना करना पड़ रहा है। कई जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सुबह से तेज धूप और बीच-बीच में गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

 अस्पतालों में बढ़े मरीज

हीटवेव के कारण अस्पतालों में उल्टी, दस्त और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वाराणसी के सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए कोल्ड रूम बनाया गया है, जबकि हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष बेड और बाथ टब की व्यवस्था की गई है।

गर्मी से बढ़ी दुर्घटनाएं

गोरखपुर में एक घर में लगे विंडो AC में आग लग गई, जिससे देखते ही देखते पूरा घर चपेट में आ गया। परिवार ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई।

कानपुर में तेज गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से पास की दो दुकानें जलकर राख हो गईं। वहीं अमेठी में ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने के लिए पाइप से पानी डाला जा रहा है।

रेल यात्रा में भी परेशानी

आगरा में कामाख्या एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में एसी खराब हो गया, जिससे यात्रियों को कानपुर तक करीब 6 घंटे तक भीषण गर्मी में सफर करना पड़ा। बाद में कानपुर में कोच बदला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button