प्रतापगढ़ में गैंगरेप के बाद युवती की गला दबाकर हत्या, प्रेमी ने पेड़ से लटकाया शव

शव पेड़ से लटकाया गया, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

परिचित पर ही शक गहराया

सूत्रों के अनुसार युवती देर रात अपने एक परिचित युवक के बुलावे पर उससे मिलने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान उसके साथ जबरदस्ती की गई। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई।

शव को पेड़ से लटकाने का आरोप

घटना के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। युवती के शव को पेड़ से लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस जांच में खुलासे

मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

उम्र और पहचान की जांच

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग हो सकते हैं। उनकी उम्र और पहचान की पुष्टि के लिए दस्तावेजों की जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button