कमरे में कैसे मिली बीटेक छात्रा की लाश

क्यों उठे हत्या के शक और क्या कह रही पुलिस?

  • दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शव
  • दोस्त ने दरवाजा तोड़कर पुलिस को दी सूचना
  • मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला
  • परिजनों ने जताया हत्या का शक, जांच जारी

लखनऊ बिजनौर थाना क्षेत्र में एक बीटेक फाइनल ईयर छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अयोध्या के रौनही थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय वैष्णवी यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वैष्णवी पिछले चार वर्षों से सीमा सिटी में किराए पर रह रही थी और पढ़ाई के साथ-साथ एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर वर्क फ्रॉम होम जॉब भी कर रही थी। उसके पड़ोस में रहने वाले उदित ने रविवार को कई बार कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर वह उसके कमरे पर पहुंचा।

दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर वैष्णवी का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। उसने तुरंत शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। घटना को लेकर परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button