पेट्रोल, डीजल के दामों की वृद्धि से जनमानस परेशान – सत्यनारायण पटेल

अम्बेडकरनगर, डीजल-पेट्रोल, गैस, दूध के बढ़ते दामों में वृद्धि से देश का जनमानस परेशान है उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के सचिव /प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कही।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार पश्चिम एशिया में हुए युद्ध संकट से पहले और बाद में नीतिगत फैसले लेने में विफल रही है।
उन्होंने कहा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले जो भाजपा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लिए प्रदर्शन करती थी, आज उसी के शासन में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, पूर्व ज़िला अध्यक्ष अजय सिंह “कप्तान”, सुनील मिश्र, निवर्तमान प्रदेश सचिव मो अनीश खान, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, सुनील सिंह ने कहा तेल तथा गैस के दाम बढ़ाने की वजह से लोगों पर एकाएक बोझ पड़ रहा है। जब फैसले लेने का समय था तो सरकार चुनाव में लगी हुई थी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जनपद मुख्यालय के पटेल नगर तिराहे पर सरदार पटेल प्रतिमा के समक्ष पेट्रोल, डीजल और गैस के बढते दाम और महगाई के विरुद्ध कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button