उर्वरक आपूर्ति पर्याप्त, 9 विक्रेताओं की बिक्री पर रोक और नोटिस जारी

जिला कृषि विभाग ने की जांच, कई दुकानों पर अनियमितता उजागर

  • 9 केंद्रों का निरीक्षण, नोटिस जारी
  • विक्रेताओं को सख्त निर्देश
  • शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में अप्रैल माह तक उर्वरकों की आपूर्ति और वितरण को लेकर कृषि विभाग ने विस्तृत समीक्षा की है। विभाग के अनुसार जिले में यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी और एमओपी की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

उर्वरक उपलब्धता और वितरण स्थिति

जिले में यूरिया का लक्ष्य 1205 मीट्रिक टन के सापेक्ष 16461 मीट्रिक टन उपलब्ध हुआ है। इसी तरह डीएपी 709 के मुकाबले 4218 मीट्रिक टन, एनपीके 82 के सापेक्ष 3223 मीट्रिक टन, एसएसपी 1545 के मुकाबले 14556 मीट्रिक टन और एमओपी 119 के सापेक्ष 154 मीट्रिक टन उपलब्ध कराया गया है।

वितरण के बाद वर्तमान में सहकारिता और निजी क्षेत्र में यूरिया 15726 मीट्रिक टन, डीएपी 3717 मीट्रिक टन, एनपीके 3147 मीट्रिक टन, एसएसपी 14289 मीट्रिक टन और एमओपी 138 मीट्रिक टन शेष है।

अधिक बिक्री पर कार्रवाई

कंट्रोल रूम और जांच के दौरान अधिक बिक्री और अभिलेख में अनियमितता पाए जाने पर कई उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री पर रोक लगाई गई है। इनमें किसान खाद भंडार टेकीपुर, डीलक्स खाद भंडार खजुरी बाजार, संजय खाद भंडार कुकी बाजार, अग्रहरि खाद भंडार सेमरी और कुछ साधन सहकारी समितियां शामिल हैं।

इसके अलावा 9 उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसमें इफको ई-बाजार हरैया बसखारी और विनोद फर्टिलाइजर्स नसेड़ी पर अभिलेख अधूरे और अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।

सख्त निर्देश जारी

जिला कृषि अधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी विक्रेता किसानों को फसल अनुशंसा के अनुसार ही उर्वरक दें। साथ ही वितरण रजिस्टर में फसल का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button