
- पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह आयोजित
- मुख्य आरक्षी विनय कुमार मिश्रा हुए सेवानिवृत्त
- 1986 में आरक्षी पद से शुरू किया था करियर
- एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह रहे मौजूद
अम्बेडकरनगर पुलिस लाइन स्थित सभागार में सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी विनय कुमार मिश्रा को विदाई दी गई। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह मौजूद रहे।विनय कुमार मिश्रा ने 1 अगस्त 1986 को आरक्षी पद पर सेवा शुरू की थी। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।अधिकारियों ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान विभाग के लिए महत्वपूर्ण रहा है। पुलिस विभाग ने उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।









