लखनऊ में दो मरीजों में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानपुर और कन्नौज के बाद अब राज्य की राजधानी लखनऊ में भी जीका वायरस के संक्रमण की दो मामलों में गुरुवार को पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना हो गया है।

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने यूनीवार्ता को बताया कि हुसैनगंज और एलडीए कालोनी में रहने वाले एक पुरुष और एक महिला में जीका वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुयी है। स्वास्थ्य विभाग ने केजीएमयू से दोनों मरीजों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने पर इसके संक्रमण को रोकने के लिये उपाय तेज कर दिये हैं। डा अग्रवाल ने कहा कि दो मरीजों में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद लखनऊ में शुक्रवार से अधिक संख्या में नमूने लेकर इनकी जांच करने का निर्देश दिया गया है। इस बीच इन दोनों इलाकों में देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर लार्वा रोधी गतिविधियां शुरु कर दी। इसके अलावा आसपास के लोगों को जीका वायरस के संक्रमण से बचने के बारे में जागरूक भी किया गया।

लखनऊ के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और संक्रामक रोगों के प्रभारी डा. केपी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों संक्रमित मरीज कृष्णा नगर के कॉमन विला में काम कर रहे थे। वहां से एहतियात के तौर पर चार लोगों के नमूने लेकर केजीएमयू भेजे गए थे। इनमें से दो लोगों में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक पुरुष और एक महिला हैं।उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों की हालत सामान्य हैं। दोनों को घर में ही आइसोलेट रह कर मच्छरदानी के इस्तेमाल सहित अन्य सभी एहतियाती उपायों को अपनाने का निर्देश दे दिया गया है। डा त्रिपाठी ने बताया कि दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य सभी लोगों के नमूने एकत्र किये जा रहे हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *