क्यों शादी समारोह बना खौफनाक मंजर?

क्या हुआ कमरे के अंदर और कैसे पति ने उठाया खौफनाक कदम

  • भरतपुर में शादी समारोह के दौरान सनसनीखेज वारदात
  • पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुदकुशी
  • बिना बताए मायके आने पर था नाराज
  • कमरे में बंद होकर दिया वारदात को अंजाम
  • पुलिस ने हथियार बरामद कर शुरू की जांच

Bharatpur जिले के रूपवास थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सिंघावली गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, बरुअर (खैरागढ़) निवासी राघवेंद्र की पत्नी राधिका अपने मायके सिंघावली गांव में 30 अप्रैल को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी के बिना अनुमति मायके आने से पति नाराज था।

शुक्रवार को करीब 11 बजे राघवेंद्र मोटरसाइकिल से ससुराल पहुंचा। उस समय घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। वह सीधे घर के अंदर गया और पत्नी को कमरे में ले जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

कमरे के भीतर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद राघवेंद्र ने देसी कट्टे से पहले राधिका की छाती में गोली मार दी। इसके तुरंत बाद उसने खुद के सीने पर भी फायर कर लिया।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो कमरे में दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शवों को कब्जे में लिया और मौके से हथियार बरामद किया।

फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button