
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पुणे में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है और मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने मांगी सख्त सजा
मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय और अमानवीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अदालत में आरोपी के खिलाफ कठोरतम सजा की मांग करेगी।उन्होंने यह भी कहा कि मामले की सुनवाई तेज करने के लिए इसे फास्ट-ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा और उच्च न्यायालय से विशेष सरकारी वकील नियुक्त करने का अनुरोध किया जाएगा।
कैसे सामने आया मामला
जानकारी के अनुसार, 3 से 4 साल की बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। जांच के दौरान CCTV फुटेज में आरोपी को बच्ची के साथ देखा गया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई
मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Sandeep Singh Gill ने बताया कि आरोपी के खिलाफ POCSO समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच तेजी से की जाएगी और दोषी को सख्त सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।









