
अम्बेडकरनगर के पंचशील नगर में 1 मई 2026 को तथागत गौतम बुद्ध त्रिविध पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धेय कैलाश जी के आवास पर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना, त्रिशरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित धम्म बंधुओं ने गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
अष्टांगिक मार्ग और पंचशील पर दिया गया संदेश
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शांति आश्रम इंटर कॉलेज सया के प्रधानाचार्य रामदयाल ने बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग और पंचशील सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि शांति, मैत्री और समानता के मार्ग पर चलकर ही समाज में संतुलन स्थापित किया जा सकता है।
संचालन और सहभागिता
कार्यक्रम का संचालन कैलाश सिद्धार्थ ने किया। इसमें बड़ी संख्या में धम्म बंधु और स्थानीय लोग शामिल हुए।
राम अवतार गौतम, सभाजीत, संदीप, भीमराज, गोविंद, जीत बहादुर, शशिकांत, सुरेश, सुरेंद्र प्रताप और अन्य लोग उपस्थित रहे।
महिला उपासिकाओं में नीलम, अनीता, रेखा, अंजू, राजकुमारी, प्रतिमा, गायत्री, गीता और उमा सहित कई लोग शामिल हुए।









