
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर क्षेत्र के मीरानपुर में शनिवार को चार बच्चों की हत्या के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। रविवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दुख साझा किया और हर स्तर पर साथ देने का भरोसा दिया।
कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि यह घटना पूरे जिले ही नहीं, समाज के लिए भी बेहद गंभीर है। मासूम बच्चों की हत्या को उन्होंने अमानवीय और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से मामले की त्वरित, निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें कठोर सजा मिलनी चाहिए। जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।









