लखनऊ ITI में रोजगार मेला, ग्रीन गैस में 50 पदों पर होगी भर्ती

198 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 70 शॉर्टलिस्ट; चयनित युवाओं को ₹25,700 तक वेतन

लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज स्थित ITI परिसर में बुधवार को Green Gas Limited द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 198 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 70 को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कंपनी यहां करीब 50 पदों पर भर्ती के लिए पहुंची थी।

सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ITI कैंपस पहुंचे और इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हुए। सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया, जिसके बाद चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

प्लेसमेंट ऑफिसर ने दी जानकारी

ITI अलीगंज के प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खान ने बताया कि यह भर्ती लखनऊ और आगरा सेंटर के लिए की जा रही है। कुल 50 पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया, जिसमें 70 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 50 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा

PNG कनेक्शन बढ़ने से बढ़ी भर्ती

उन्होंने बताया कि हालिया परिस्थितियों के चलते LPG सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसके बाद सरकार ने घर-घर PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी कारण ग्रीन गैस लिमिटेड को बड़ी संख्या में आवेदन मिले और मैनपावर बढ़ाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी के दौरान ₹25,700 तक वेतन दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button