बंगाल चुनाव में हार के संकेतों के बीच ममता ने ECI पर उठाए सवाल, भाजपा 191 सीटों पर आगे

ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन: ‘रुको और देखो’, मतगणना पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में करारी हार के संकेतों के बीच अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी “रुको और देखो” की नीति अपनाएगी और दावा किया कि टीएमसी ने “टाइगर के बच्चों की तरह” चुनाव लड़ा है।

ममता बनर्जी ने Election Commission of India पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतगणना जानबूझकर धीमी की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ जगहों पर गिनती रोक दी गई और कई मशीनें बंद कर दी गई हैं।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि चुनावी माहौल में गड़बड़ी की जा रही है, कार्यालयों में तोड़फोड़ हुई है और “वोट लूटे जा रहे हैं।” ममता ने कहा कि उनकी पार्टी अभी भी करीब 100 सीटों पर आगे है, लेकिन इसे सही तरीके से दिखाया नहीं जा रहा। साथ ही उन्होंने राज्य पुलिस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह “माफिया के दबाव में काम कर रही है।”

इस बीच रुझानों के अनुसार Bharatiya Janata Party 293 में से 191 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है। वहीं, टीएमसी करीब 97 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button