
- दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई
- महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से 4 संदिग्ध गिरफ्तार
- IED और विस्फोटक सामग्री बरामद
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनके पास से IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और उससे जुड़ा सामान बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोसाइब अहमद, मोहम्मद हम्माद, मोहम्मद सोहेल और शेख इमरान के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो आरोपी रिमोट कंट्रोल खिलौना कार में IED फिट करने की तैयारी कर रहे थे।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शेख इमरान दिसंबर 2025 में दिल्ली आया था और उसने लाल किला और इंडिया गेट जैसे महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी की थी।
एजेंसियों के मुताबिक, संदिग्धों ने राम मंदिर, संसद भवन और सैन्य ठिकानों जैसे संवेदनशील टारगेट्स पर हमले की भी चर्चा की थी।
फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच में जुटी हैं।









