लखनऊ में विराट कोहली का क्रेज हाई, RCB-LSG मैच से पहले इकाना स्टेडियम के बाहर उमड़ी भीड़

कोहली को देखने के लिए ₹50 हजार तक टिकट, लखनऊ में IPL मैच के रेट दोगुने

देश : विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले लखनऊ में क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टीम के साथ लखनऊ पहुंच चुके हैं और उन्होंने इकाना स्टेडियम में करीब दो घंटे तक जमकर अभ्यास किया।

प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली ने बल्लेबाजी में कई बड़े शॉट लगाए और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी खास तैयारी की। इसके अलावा उन्होंने पूरे मैदान में दौड़ लगाकर फिटनेस ड्रिल भी की। कोहली की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर हजारों फैंस जमा हो गए, हालांकि सुरक्षा कारणों से किसी को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

7 मई को होने वाले इस मुकाबले को लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली को लेकर है। टिकटों की कीमतें दोगुनी होने के बावजूद तेजी से बिक रही हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टिकट 2 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं।

स्टेडियम की अलग-अलग कैटेगरी में सबसे ज्यादा मांग 6 हजार रुपये वाले साउथ वीआईपी टेरेस टिकट की बताई जा रही है। वहीं ईस्ट और वेस्ट स्टैंड के टिकट भी तेजी से बिक रहे हैं। Lucknow में होने वाला यह मुकाबला अब सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं बल्कि विराट कोहली के मेगा शो के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button