जालंधर के कई स्कूलों को बम धमाके की धमकी, पंजाब में हाई अलर्ट जारी

जालंधर के कई स्कूलों को बम धमाके की धमकी, पंजाब में हाई अलर्ट जारी

पंजाब : मंगलवार को पंजाब में हुए दो धमाके के बाद एक बार फिर से गुरुवार को जालंधर में शहर के करीब छह स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। इन ई-मेल में बम धमाके, आत्मघाती कार हमले और बड़े आतंकी हमलों की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही Bhagwant Mann और केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh Bittu को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। एहतियात के तौर पर एपीजे स्कूल में बच्चों की छुट्टी कर दी गई, जबकि बीएसएफ स्कूल को खाली करवाया गया। कई अन्य स्कूलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ई मेल में आतंकी हमले का जिक्र

धमकी वाले ई-मेल में बीएसएफ और आर्मी कैंट पर ग्रेनेड अटैक का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही 7 से 9 मई के बीच बच्चों को स्कूल और कॉलेज न भेजने की चेतावनी दी गई है। मेल में आत्मघाती कार आईईडी हमले की बात भी कही गई है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। ई-मेल में Narendra Modi, Amit Shah और S. Jaishankar का भी जिक्र किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई हैं। स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button