
- नोएडा एयरपोर्ट से आज शाम शुरू होगी टिकट बुकिंग
- 15 जून से पहली फ्लाइट नोएडा-लखनऊ रूट पर
- DXN कोड से ऑनलाइन दिखेगा एयरपोर्ट
Noida International Airport से उड़ान भरने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। एयरपोर्ट से फ्लाइट टिकटों की बुकिंग आज शाम से शुरू हो जाएगी। यहां से पहली विमान सेवा 15 जून से शुरू होने जा रही है।
जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट Noida से Lucknow के बीच संचालित होगी। यात्रियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एयरपोर्ट की पहचान DXN कोड से दिखाई देगी।
MakeMyTrip पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का DXN कोड पिछले कुछ महीनों से दिखाई दे रहा था, लेकिन फ्लाइट विकल्प उपलब्ध नहीं थे। अब माना जा रहा है कि आज शाम से टिकट बुकिंग और फ्लाइट शेड्यूल ऑनलाइन अपडेट कर दिए जाएंगे।
एयरपोर्ट का निर्माण पहले चरण में 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है। इसमें 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टॉवर और करीब 30 एकड़ में विकसित कार्गो हब शामिल है।
Narendra Modi ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। इसके बाद से यहां घरेलू उड़ानों और कार्गो सेवाओं को शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई थीं।
अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार और कार्गो परिवहन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।









