बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर भाजपा का जोर

जीवत मंडल कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया गया संदेश

अंबेडकर नगर। भाजपा की जीवत मंडल कार्यसमिति बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि चुनाव की जीत और हार बूथ स्तर पर तय होती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे आम मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर सक्रिय रहना होगा। लोगों को पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी।
कपिल देव वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद ने की, जबकि संचालन महामंत्री विपिन कनौजिया ने किया। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा अवध क्षेत्र रमापति मौर्य समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button