
अंबेडकरनगर में सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने थाना कोतवाली टांडा का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों और बैरक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालय व्यवस्था और बैरकों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
थाने में लंबित कार्यों की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में लंबित मामलों और शिकायतों की स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
कस्बा टांडा में पैदल गश्त
थाना निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने टांडा कस्बे में पैदल गश्त भी की। इस दौरान बाजार, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। पैदल गश्त के दौरान एसपी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लोगों से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
यातायात व्यवस्था पर दिया विशेष ध्यान
पैदल गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाजार और मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए।









