तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से युवक की मौत

कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से एक साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी बलदेव उर्फ मोनू (40) निजी नौकरी करते थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे वह दूध लेने के लिए साइकिल से निकले थे। जब वह डीबीएस कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में बलदेव को हैलट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस ऑटो ने टक्कर मारी उसमें किन्नर सवार थे और हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी रिकेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ऑटो की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button