अंबेडकरनगर जीके जेटली इंटर कालेज में नियुक्ति में बड़ी धांधली : पहले की नियुक्ति, फिर मांगी स्वीकृति

अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित जीके जेटली इंटर कालेज में परिचारकों की नियुक्ति में बड़ी धांधली सामने आई है। मनमानी का आलम यह रहा कि कालेज प्रबंधन ने नौकरी पहले दे दी और इसकी स्वीकृति लेने को फाइल डीआइओएस कार्यालय बाद में भेजी। नियम विरुद्ध नियुक्ति होने के नाते तत्कालीन डीआइओएस ने इसे खारिज कर दिया। उच्च न्यायालय में भी इस तथ्य को छिपाकर वहां से वेतन जारी कराने का आदेश करा लिया गया। अब इसका राजफाश होने से कालेज में खलबली मची है।  शिकायत के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक के आदेश पर डीआइओएस मामले की जांच कर रहे हैं।

यहां नियुक्ति के लिए बने चयन चार्ट में परिचारक सुनील कुमार श्रीवास्तव समेत उसके परिवार के छह सदस्यों को शामिल कर दो जुलाई 2015 को फर्जी अभिलेखों के आधार पर उसका चयन कर लिया गया। इसके उपरांत भुगतान के अनुमोदन हेतु पत्रावली जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष प्रस्तुत की गई। तत्कालीन डीआइओएस ने नियुक्ति निरस्त कर दी। प्रधानाचार्य ने इस तथ्य को छिपाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। कोर्ट ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्णय लेने का आदेश दिया। इसी दौरान तत्कालीन प्रधानाचार्य डा. शिवहर्ष सिंह का स्थानांतरण सुलतानपुर जनपद हो गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद पर विनय कुमार गौतम की तैनाती हुई। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य विनय कुमार गौतम ने तथ्यों को छिपाकर डीआइओएस से परिचारक सुनील कुमार श्रीवास्तव का वेतन भुगतान कराने की स्वीकृति हासिल कर ली।

वहीं, 31 जनवरी 2016 को रामकेश के परिचारक पद से सेवानिवृत होने के बाद रिक्त हुए पद पर प्रबंध समिति के सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह के पुत्र सुरेंद्र विक्रम सिंह की नियुक्ति कर वेतन भुगतान की फाइल डीआइओएस कार्यालय भेजी। डीआइओएस ने इसे अवैधानिक बताते हुए निरस्त कर दिया। प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने पुन: पूरी व्यवस्था को गुमराह कर सुरेंद्र विक्रम सिंह के वेतन भुगतान की स्वीकृति तीन मई 2016 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से हासिल कर ली।

——— जिला विद्यालय निरीक्षक से जांच आख्या मांगी गई है। दोषी पाए जाने पर दोनों नियुक्तियां निरस्त करने के साथ इस खेल में शामिल जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अरविद कुमार पांडेय, संयुक्त शिक्षा निदेशक, अयोध्या मंडल

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *