लखनऊ में 9 साल की मूक-बधिर बच्ची से रेप

पड़ोस का 16 वर्षीय लड़का रात 2 बजे घर में घुसा, घरवालों ने पकड़ा

लखनऊ। लखनऊ के सआदतगंज थानाक्षेत्र में एक 9 साल की मूक-बधिर बच्ची का रेप किया गया है। उसके पड़ोस में ही रहने वाला 16 साल का लड़का रात 2 बजे घर में घुस गया। वह सोती बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान आहट सुनकर लड़की के घरवाले जाग गए।

घरवालों ने लड़के को घेरकर पकड़ लिया। डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी (बाल अपचारी) को हिरासत में ले लिया है। बच्ची के घरवालों से मिली शिकायत के अनुसार उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बुधवार रात 2 बजे की है।

सआदतगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची। बच्ची के घरवालों से बात कर जरूरी तथ्य इकट्ठा किए। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button