रेस्टोरेंट-ढाबा मालिकों की बढ़ी टेंशन; 19 किलो वाला सिलेंडर हुआ महंगा

रेस्टोरेंट-ढाबा मालिकों की बढ़ी टेंशन; 19 किलो वाला सिलेंडर हुआ महंगा

देश: देशभर में मई महीने की शुरुआत के साथ एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव लागू हो गया है। तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के बाद कॉमर्शियल और छोटे सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।

14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर दिल्ली में 913 रुपए में मिल रहा है। देशभर में करीब 33 करोड़ घरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। हालांकि छोटे परिवारों, छात्रों और प्रवासी लोगों के बीच लोकप्रिय 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर 339 रुपए से 826 रुपए तक पहुंच गई है।

कॉमर्शियल सिलेंडर महंगे

रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 3071.5 रुपए हो गई है। इसके अलावा इंडेन नैनोकट और एक्स्ट्रा तेज जैसे सिलेंडरों की कीमत 3094 रुपए से 3225 रुपए के बीच पहुंच गई है। इससे छोटे कारोबारियों और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों की लागत बढ़ने की संभावना है।

आधुनिक तकनीक से बने 10 किलो के हल्के सिलेंडर की कीमत 652.5 रुपए तय की गई है। वहीं बड़े उद्योगों में उपयोग होने वाले 47.5 किलो और 425 किलो के सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि कॉमर्शियल गैस दरों में वृद्धि का असर आने वाले दिनों में होटल, ढाबा और छोटे व्यापार से जुड़े कारोबार पर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button