सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी का आरोप
स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्युत कार्य के दौरान हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और ग्लव्स जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य होता है, लेकिन मौके पर इन नियमों की अनदेखी की जा रही है। इससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
महत्वपूर्ण उपकेंद्र में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता
तेंदुआई कला विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली आपूर्ति का प्रमुख केंद्र है। इसके बावजूद यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार कर्मी बिना सुरक्षा किट के जोखिम भरे कार्य करते देखे गए हैं।
ग्रामीणों ने जताई चिंता, अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
शेरू, सनी, रामफेर, शंभू, सतदेव, संदीप, लवकुश कुमार, शमशेर और संजय सहित कई ग्रामीणों ने विभागीय उच्च अधिकारियों से कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
जेई ने जांच का दिया आश्वासन
इस संबंध में अवर अभियंता (जेई) कुंदन मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।









