सपा-बसपा के कुछ विधायक जल्द थाम सकते हैं भाजपा का दामन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ ही दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाने की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हो गयी है। समझा जाता है कि समाजवादी पार्टी (सपा) एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुछ विधायकों के जल्द ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम सकते हैं।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दूसरे दलों के तमाम विधायक भाजपा के संपर्क में होने की बात कही थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार सपा-बसपा के 10 विधान पार्षद बहुत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर इनमें से कुछ विधायकों के नाम उजागर होने के बाद इनके जल्द पाला बदलने की चर्चाओं काा बाजार एक बार फिर गर्म हो गया। हालांकि पार्टी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

एक भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने दागी छवि वाले नेताओं से बचने की हिदायत दी है। इसलिये भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का ट्रेक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। उन्होने बताया कि सपा के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह इन नेताओं की छवि की समीक्षा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनो में बसपा के कई बड़े नेता सपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके है जबकि 2017 में भाजपा गठबंधन में शामिल सुभासपा ने इस बार सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उधर, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अकेले दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। भाजपा में भी सपा, कांग्रेस के कुछ नेता शामिल हो चुके हैं।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *