
उद्घाटन समारोह में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में डॉ. राम प्रकाश सिंह की भी उपस्थिति रहेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा और बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. मधुलिका सिंह मौजूद रहेंगी।
खिलाड़ियों के लिए विशेष इंतजाम
क्लब अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के लिए बेहतर मैदान, चिकित्सा सुविधा, रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन क्षेत्र में हॉकी के बड़े आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। इससे खेल को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर उत्साह बढ़ेगा।
युवाओं को मिलेगा प्रेरणा का अवसर
प्रतियोगिता संयोजक देवेश मिश्र ने बताया कि यह आयोजन महिला हॉकी को प्रोत्साहन देने की दिशा में अहम कदम है। इससे स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें आगे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिल सकती है।प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए क्लब के पदाधिकारी लगातार तैयारी में जुटे हैं। इस दौरान कोषाध्यक्ष आनन्द जायसवाल, सचिव सनी पाण्डेय समेत अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।









