वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मोहर तरुण का निधन

नयी दिल्ली । वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मोहन तरुण का मंगलवार को यहां निधन हो गया। श्री तरुण के पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री तरुण कुछ वर्ष पहले समाचार एजेंसी ‘पीटीआई- भाषा’ से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी आयु 80 वर्ष से अधिक थी। वह अविवाहित थे।


उनके मित्र ने बताया कि आज सुबह श्री तरुण की अचानक तबीयत खराब हुई और उन्हें उनके गुलमोहर पार्क स्थित आवास से सफदरजंग अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। वह समाचार एजेंसी भाषा में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वह हिंदी समाचार पत्र वीर अर्जुन में कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button