लखनऊ में स्ट्रीट डॉग्स के समर्थन में प्रदर्शन

  • लखनऊ में स्ट्रीट डॉग्स के समर्थन में प्रदर्शन
  • ईको गार्डन में मानव श्रृंखला, फिर पैदल मार्च
  • पशु प्रेमियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया विरोध

लखनऊ। लखनऊ में रविवार को विभिन्न संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्ट्रीट डॉग्स के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ईको गार्डन में मानव श्रृंखला बनाई और लोहिया चौराहे से 1090 चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान “आवारा नहीं हमारा है”, “सुप्रीम कोर्ट ऑर्डर रद्द करो” जैसे नारे लगाए गए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ आवाज

दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शन शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियों पर लिखे स्लोगन के साथ नारेबाजी की और स्ट्रीट डॉग्स पर होने वाली क्रूरता का विरोध किया। पशु प्रेमियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश अफसोसजनक है, जिसके बाद नगर निकायों द्वारा कुत्तों के साथ बर्बरता की जा रही है।

‘बेजुबानों की बन रहे आवाज’
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम स्ट्रीट डॉग्स की आवाज हैं। इंसानों को उनका दर्द नहीं दिखता। अगर कोई कुत्ता काट लेता है तो खबर बनती है, लेकिन रोजाना उन पर हो रही हिंसा पर कोई ध्यान नहीं देता।

संगठनों की मांगें

आसरा द हेल्पिंग हैंड की अध्यक्ष चारु ने कहा— “हमारी सिर्फ एक मांग है कि स्ट्रीट डॉग्स को दूर न किया जाए। ये हमारी सोसायटी के रखवाले हैं।”
फैरी टेल्स मासूम फाउंडेशन की नेहा ने कहा कि ABC नियम 2001 के तहत जन्म नियंत्रण कार्यक्रमों के लिए फंड और दक्षता बढ़ाई जाए। रैबीज टीकाकरण 100% किया जाए और कुत्तों को गोद लेने की पहल को बढ़ावा मिले।

Back to top button