बाढ़ से पहले गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन

टांडा की 19 ग्राम पंचायतों में लगेगी राहत चौपाल

अंबेडकरनगर। संभावित बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील टांडा की बाढ़ प्रभावित 19 ग्राम पंचायतों में 9 जुलाई से 31 जुलाई तक राहत चौपालों का आयोजन किया जाएगा। चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को बाढ़ से पहले की तैयारी, आपदा के दौरान बचाव के उपाय और राहत व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
बाढ़ से पहले मिलेगा सुरक्षा का प्रशिक्षण
उप जिलाधिकारी टांडा ने बताया कि राहत चौपालों में ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां, सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों तक पहुंचने की प्रक्रिया, तटबंधों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए विशेष एहतियात, बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी।
सर्पदंश से लेकर स्वच्छ पेयजल तक होगी चर्चा
चौपालों में जलजनित रोगों की रोकथाम, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, सर्पदंश एवं डूबने जैसी आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार, पशुओं की सुरक्षा, पशु चिकित्सा सुविधाएं, हेल्पलाइन नंबर, राहत शिविरों और जिला नियंत्रण कक्ष की जानकारी भी साझा की जाएगी। ग्रामीणों से अफवाहों से बचने और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की जाएगी।
कई विभाग मिलकर करेंगे जागरूक
राहत चौपालों में ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक के साथ राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, पशुपालन, सिंचाई, विद्युत, पूर्ति एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान का भी प्रयास किया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में लगेगी राहत चौपाल
9 जुलाई – माझा औसानपुर
10 जुलाई – माझा सलाहपुर रजौर
13 जुलाई – माझा मीरानपुर बभनपुरा
14 जुलाई – माझा सलारपुर
15 जुलाई – कटरिया
16 जुलाई – माझा रायपुर
17 जुलाई – माझा कला
18 जुलाई – माझा ककराही
20 जुलाई – माझा आसोपुर
21 जुलाई – माझा महरीपुर
22 जुलाई – माझा छज्जापुर
23 जुलाई – माझा चिन्तौरा
24 जुलाई – माझा उल्टहवा
25 जुलाई – माझा डुहिया
27 जुलाई – रसूलपुर मुबारकपुर
28 जुलाई – माझा इस्माइलपुर बेल्दहा
29 जुलाई – माझा अजमेरीबादशाहपुर
30 जुलाई – माझा फूलपुर
31 जुलाई – माझा केवटला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button