
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि श्री मिश्रा का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। वह 18 नवंबर, 2022 या अगली सूचना तक पद पर बने रहेंगे।
गौरतलब है कि श्री मिश्रा गुरुवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के प्रमुखों के कार्यकाल बढ़ाये जाने संबंधी कानून में संशोधन के बाद उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।








